लोगों को अपने आस-पास को साफ-सुथरा रखने के लिए किए जा रहे प्रयासों में सहयोग देने का आह्वान

अलावापुर, पंजाब राज्य सहकारी कृषि विकास बैंक के चेयरमैन पवन कुमार टीनू ने आज विधानसभा क्षेत्र आदमपुर के कस्बा अलावापुर में पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश को साफ-सुथरा और पर्यावरण की दृष्टि से बेहतर बनाने के उद्देश्य से शुरू किए गए ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत चलाई जा रही सफाई मुहिम की अगुवाई की गई।

इस मौके पर सफाई कर्मचारियों को शहर में सुचारु सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करते हुए पवन कुमार टीनू ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली प्रदेश सरकार खुले में कूड़े के ढेरों वाली जगहों (जी.वी.पी.) को खत्म करके शहरों और कस्बों को साफ-सुथरा, सुंदर और स्वस्थ बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि अपने आस-पास को साफ-सुथरा रखना सबकी साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कूड़े के उचित प्रबंधन के लिए सफाई कर्मचारियों को पूर्ण सहयोग दिया जाए। उन्होंने लोगों को पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश को साफ-सुथरा और सुंदर बनाने के लिए किए जा रहे उपक्रमों में सक्रिय भागीदारी के लिए आगे आने का आह्वान भी किया।

उन्होंने कहा कि लोगों की सक्रिय भागीदारी के बिना कोई भी जन अभियान सफल नहीं हो सकता, इसलिए शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए आम लोगों को सफाई गतिविधियों में हिस्सा लेना चाहिए।

इस मौके पर सफाई कर्मियों और स्थानीय लोगों ने शहर को साफ-सुथरा और पर्यावरण की दृष्टि से स्वच्छ रखने में सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *