जालंधर, पंजाब मीडिया एसोसिएशन की मासिक बैठक जालंधर में जालंधर फोटोग्राफर्स एसोसिएशन के कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के चेयरमैन राजीव धम्मी ने की, जबकि पंजाब प्रधान राजेश थापा की अगुवाई में संगठन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक के दौरान एसोसिएशन के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने, संगठन का पंजाबभर में विस्तार करने तथा पत्रकारों और मीडिया से जुड़े सदस्यों को एकजुट करने को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। पदाधिकारियों ने संगठन की गतिविधियों को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचाने और अधिक से अधिक मीडिया कर्मियों को एसोसिएशन के साथ जोड़ने पर भी विचार-विमर्श किया।
बैठक में एसोसिएशन की आधिकारिक वेबसाइट जल्द शुरू करने को लेकर भी सहमति बनी। वेबसाइट के माध्यम से संगठन की गतिविधियों, पदाधिकारियों, सदस्यों तथा आगामी कार्यक्रमों से संबंधित जानकारी उपलब्ध करवाने की योजना पर चर्चा की गई। वेबसाइट की औपचारिक लॉन्चिंग के लिए जल्द ही एक विशेष कार्यक्रम आयोजित करने पर भी सहमति बनी।
बैठक में संगठन के पंजाब उपप्रधान रमेश गाबा, बलराज सिंह और हरजिंदर सिंह, पंजाब महासचिव दीपक सैनी, सचिव देव अरोड़ा, उपप्रधान सतीश कुमार, संयुक्त सचिव रवि कुमार, कैशियर गौरव गोयल, पंजाब लीगल एडवाइजर एडवोकेट रवि विनायक सहित सदस्य लखविंदर सिंह, विशाल विनायक, सनी भगत और विजय अटवाल मौजूद रहे।
बैठक के अंत में पदाधिकारियों ने संगठन को और मजबूत करने तथा मीडिया जगत से जुड़े लोगों के हितों के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।