पत्नी सुनीता को लेकर Govinda का खुलासा; आरोपों पर दिया जवाब

नई दिल्ली, फिल्म अभिनेता गोविंदा पिछले कुछ वक्त से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा सुर्खियों में हैं। गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच के अनबन की खबरें अक्सर आती रहती हैं। वहीं सुनीता आहूजा खुलकर पति गोविंदा और अपनी पर्सनल लाइफ पर बात करती हैं।

यहां तक कि सुनीता ने इशारों ही इशारों में गोविंदा की चीटिंग पर कई बार बात की है। अब गोविंदा ने पत्नी सुनीता के आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है।

दरअसल हाल ही में गोविंदा (Govinda) ने एनएनआई से कई सारी चीजों को लेकर बात की है। इसी बीच जब उनके और सुनीता के झगड़ों के बारे में पूछा गया तो इस पर गोविंदा ने कहा है कि उनकी पत्नी सुनीता उन्हें खूब प्यार से गालियां देती हैं और वह बस सुनते रहते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *