जालंधर जिले में घर-घर गणना चरण के तहत सौ प्रतिशत कार्य सफलतापूर्वक पूरा

जालंधर, 7 अगस्त : भारतीय चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार जालंधर जिले में स्पैशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.)-2026 के तहत 25 जून से 3 अगस्त, 2026 तक चले घर-घर गणना चरण के अंतर्गत सौ प्रतिशत कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अफसर श्री वरजीत वालिया ने आज यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 16,49,946 वोटर दर्ज हैं, जिन्हें बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर इन्यूमरेशन फॉर्म बांटे गए। इनमें से 14,64,949 वोटरों द्वारा अपने इन्यूमरेशन फॉर्म जमा करवाए जा चुके है, जबकि 1,84,997 वोटरों द्वारा फॉर्म प्राप्त नहीं हुए। उन्होंने बताया कि तसदीक के दौरान इन वोटरों में 50,520 वोटर मृतक, 94,356 वोटर अन्य स्थानों पर स्थानांतरित, 8961 डुप्लीकेट एंट्रियां, 30157 एब्सेंट या अनट्रेसेबल वोटर और 1003 अन्य कारणों वाली श्रेणियों में पाए गए है। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल)-कम-अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी अमनिंदर कौर भी मौजूद थी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *