24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा

जालंधर। तीर्थ जगन्नाथ सेवा समिति, जालंधर द्वारा 24 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। समिति के प्रधान अंगद तलवार ने डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) के प्रधान अमन बग्गा, चेयरमैन अजीत सिंह बुलंद, महासचिव जसविंदर सिंह आजाद, पैट्रन प्रदीप वर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान सुमेश शर्मा तथा कैशियर वरुण गुप्ता को विशेष रूप से रथ यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

इस अवसर पर समिति के सदस्य निशांत धीर, ख्याति कोहली, शुभम कपूर, अभय ठुकराल तथा अम्बरीश कश्यप भी उपस्थित रहे।

समिति के अनुसार दोपहर 3:00 बजे कंपनी बाग चौक (श्रीराम चौक) में भगवान श्री जगन्नाथ जी का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके उपरांत शाम 4:00 बजे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रथ यात्रा प्रारंभ होगी। रथ यात्रा का समापन साईं दास स्कूल ग्राउंड में होगा, जहां रात्रि 8:30 बजे महाआरती, 9:00 बजे भजन-कीर्तन तथा 9:30 बजे सभी श्रद्धालुओं के लिए जगन्नाथ महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा।

पटेल चौक में समाजसेवी युवाओं द्वारा होगा भव्य स्वागत

रथ यात्रा के दौरान पटेल चौक में शहर के प्रमुख समाजसेवी, शिक्षित एवं युवा कारोबारियों की ओर से भगवान श्री जगन्नाथ जी एवं श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए भव्य मंच लगाया जाएगा। यहां भगवान का पुष्पवर्षा, जयघोष एवं भक्ति भाव से स्वागत किया जाएगा। साथ ही लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारों का भी सम्मान किया जाएगा। इस मंच पर डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के सभी सदस्यों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

इस मौके डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के पैट्रन प्रदीप वर्मा एवं वरिष्ठ उपप्रधान सुमेश शर्मा ने कहा कि भगवान की भक्ति और समाज सेवा का सर्वोत्तम समय युवावस्था है।

अंत में तीर्थ जगन्नाथ सेवा समिति के प्रधान अंगद तलवार ने जालंधर के सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे 24 जुलाई को परिवार सहित रथ यात्रा में शामिल होकर भगवान श्री जगन्नाथ जी के दर्शन करें, यात्रा की शोभा बढ़ाएं तथा भगवान के नाम का लाभ प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *