पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग के गुर्गे को लगी गोली, हथियारों का जखीरा बरामद

रामगढ़, जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित पुराना सेंट्रल स्कूल के पास पुलिस और अपराधी के बीच हुई मुठभेड़ में एक आरोपी घायल हो गया. घायल आरोपियों की पहचान शिवराज राम उर्फ शिवा डोम के रूप में हुई है. पुलिस ने हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है.

एसपी ने दी जानकारी: पूरे मामले को लेकर रामगढ़ पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि रांची, धनबाद और रामगढ़ पुलिस को इनपुट मिला था कि गिरफ्तार अपराधकर्मी शिवा रांची में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए रामगढ़ में छिपा हुआ है. जिसके बाद संयुक्त छापेमारी कर उसे हिरासत में ले लिया गया. पूछताछ में उसने चार हथियार खरीदने की बात कही है, जिसमें दो हथियार किसी दोस्त और दो हथियार छिपाकर रखा है, जिसे बरामद करवाने की बात कही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *