ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा ख़ामेनेई अपने पिता के जनाज़े में नज़र नहीं आए. रविवार को हज़ारों लोग दिवंगत आयतुल्लाह को श्रद्धांजलि देने पहुँचे. इस दौरान ईरानी शासन के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे.
अली ख़ामेनेई के बाकी तीन बेटे, मसूद, मुस्तफ़ा और मैसम, तीनों ही रविवार को इस रस्म में शामिल हुए. उनके साथ राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के प्रमुख अहमद वाहिदी समेत कई अधिकारी भी मौजूद थे.
मोजतबा की हालत को लेकर अटकलें लगातार जारी हैं. ऐसी अफ़वाहें हैं कि उन्हें उसी अमेरिका-इसराइल हवाई हमले में चोट लगी थी, जिसमें उनके पिता की मौत हुई थी. मार्च की शुरुआत में ईरान के सुप्रीम लीडर बनने के बाद से ही वह सार्वजनिक तौर पर नज़र नहीं आए हैं.
उनके पिता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई 1989 से लेकर फ़रवरी में अपनी मौत तक इस्लामिक गणराज्य ईरान के सुप्रीम लीडर बने रहे