‘मैं बाइसेक्शुअल थी, लड़कियों संग रिश्ते रहे…’ खुलासा करके बुरी तरह रोईं गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा

गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने वहीं हाल ही उनका एक और सीक्रेट सामने आया था, जिसमें पता चला कि आकांक्षा bis***al हैं। अब आकांक्षा ने खुद इस बारे में बताया है, जिसके सभी को हैरत में डाल दिया। होस्ट रितेश देशमुख ने भी आकांक्षा की हिम्मत की दाद दी। मामला तब इमोशनल हो गया है, जब लेटेस्ट एपिसोड में आकांक्षा को बताया गया कि श्रेया ने उनका bis***al वाले रिलेशनशिप का सीक्रेट रिवील कर दिया है, ताकि उनसे बदला ले सके। इससे आकांक्षा को तगड़ा झटका लगा और वह रो पड़ीं। तब आकांक्षा ने बताया कि उनका कुछ लड़कियों के साथ रिलेशनशिप रहा है। वह लड़कियों की तरफ आकर्षित होती हैं। Lock Upp 2 के हाल ही के एपिसोड में, आकांक्षा ने अपनी सेक्सुअलिटी के बारे में बात की और बताया कि शादी से पहले वह लड़कियों के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी थीं। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, ‘मैं शादी से पहले bis***al थी।’ जब आकांक्षा को पता चला कि उनका भरोसा टूटा है, उनका राज खुल गया है और श्रेया ने उनकी ‘लाइफलाइन’ बर्बाद कर दी है, तो होस्ट रितेश देशमुख और फराह खान के सामने आकांक्षा रो पड़ीं। आकांक्षा को फिर वो वीडियो भी दिखाया गया, जहां श्रेया उनका सीक्रेट सूफी को बता रही थीं।

जब रितेश ने आकांक्षा से सच बताने को कहा, तो वह बोलीं, ‘शादी से पहले मैं bis***al थी। मेरे रिलेशंस रहे हैं कुछ लड़कियों के साथ। बहुत ज्यादा इंटिमेट रिलेशंस नहीं रहे हैं, लेकिन मैं कुछ लड़कियों के साथ रिलेशनशिप में जरूर रही हूं। बस वही है, मतलब मुझे लड़कियां पसंद हैं। मैं उनकी तरफ आकर्षित होती हूं। मुझे लगता है कि उनके साथ मुझे सेफ फील होता है। वो मेरा सेफ स्पेस हैं।’ आकांक्षा ने कहा कि जब वह बड़ी हो रही थीं, तो उन्हें मां और बहन के साथ कंफर्ट महसूस होता था। फिर धीरे-धीरे जाना कि यह सोसाइटी मेल डॉमिनेटेड है। लेकिन उनके लिए सभी महिलाएं खूबसूरत हैं। भले ही समाज उन्हें bis***al का टैग दे, पर उनके लिए यह पवित्र प्यार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *