लोहियां खास (जालंधर), संस्थान प्रबंधन समिति, सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, लोहियां खास द्वारा विभिन्न ट्रेडों के लिए गेस्ट फैकल्टी इंस्ट्रक्टरों की ठेके के आधार पर अस्थायी रूप से नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे गए हैं।संस्थान समिति सदस्य सचिव रूपिंदर कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि इलेक्ट्रीशियन-2, प्लंबर-2, वेल्डर-1, फिटर-1 और मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल-2 ट्रेडों के लिए गेस्ट फैकल्टी इंस्ट्रक्टरों की ठेके के आधार पर अस्थायी नियुक्ति की जाएगी।
उन्होंने कहा कि उपरोक्त पदों के लिए आवश्यक योग्यताओं और अनुभव संबंधी जानकारी डायरेक्टर जनरल ऑफ ट्रेनिंग विभाग की वेबसाइट http://dgt.gov.in/cts.details पर उपलब्ध है।
योग्य उम्मीदवार अपने मूल दस्तावेजों और स्वप्रमाणित फोटो प्रतियों के साथ 9 जून 2026 को सुबह 10 बजे जिला रोजगार दफ्तर एवं कारोबार ब्यूरो, जालंधर में होने वाली इंटरव्यू में शामिल हो सकते है।