शादी के 10 साल बाद मां बनीं संभावना सेठ

भोजपुरी सिनेमा और टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस संभावना सेठ मां चुकी हैं. उनके घर जुड़वां बच्चों की किलकारियां गूंज उठी हैं. इसी साल अप्रैल में अपने पति अविनाश द्विवेदी के साथ सेरोगेसी के जरिए माता-पिता बनने के सफर का ऐलान करने वाली संभावना ने एक बेहद प्यारे बेटे और बेटी को जन्म दिया है.
इस गुड न्यूज को स्टार कपल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर फैंस के साथ साझा किया है. बच्चों के साथ अपनी कुछ बेहद खूबसूरत और भावुक तस्वीरें शेयर करते हुए कपल ने लिखा, ‘इस साल हमारे घर महा दिवाली वक्त से पहले ही आ गई. लक्ष्मी और गणेश, दोनों एक साथ हमारे घर पधार चुके हैं. हमारा दिल महादेव के प्रति आभार से भरा हुआ है. हर हर महादेव.’ सोशल मीडिया पर खुशखबरी शेयर करते ही संभावना और अविनाश के कमेंट बॉक्स में बधाई देने वालों का सैलाब आ गया. टीवी और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के उनके करीबी दोस्तों से लेकर फैंस तक, हर कोई न्यू-बॉर्न ट्विन्स पर जमकर प्यार लुटा रहा है. कई फैंस इसे भगवान का चमत्कार कह रहे हैं, तो कई लोग इस कपल की हिम्मत की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं, जिन्होंने पैरेंट्स बनने के इस बेहद लंबे और मुश्किल सफर में कभी हार नहीं मानी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *