एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर ने बिगाड़ा खेल, TCS के 7 कर्मचारियों को पहुंचाया जेल

महाराष्ट्र के नासिक स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के बीपीओ (BPO) यूनिट में यौन उत्पीड़न और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोपों ने एक नया मोड़ ले लिया है। पुलिस ने इस मामले में कुल 9 एफआईआर दर्ज की हैं। गिरफ्तार किए गए कर्मचारियों के परिजनों ने इन आरोपों को साजिश और निजी रंजिश का नतीजा करार दिया है।

इस पूरे विवाद के केंद्र में मुख्य आरोपी दानिश शेख और एक महिला कर्मचारी के बीच का विफल रिलेशनशिप बताया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने भी सोमवार को पुष्टि की कि इस प्रकरण की गहन जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *