टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बावजूद अक्षर पटेल ने ‘खालीपन’ क्यों महसूस किया

बहुत खुश हैं या खालीपन है? बेहद उस्साहित हैं या राहत महसूस कर रहे हैं? अक्सर किसी खिलाड़ी की भावनाओं को समझना मुश्किल होता है. वो तब और ज्यादा मुश्किल हो जाता है जब प्लान बनाने, कड़ी मेहनत करने, उसे अमल में लाने और सफलता हासिल करने का सर्कल पूरा हो जाता है. अपने टारगेट को हासिल करना बहुत ज्यादा खुशी और उत्साह देता है. लेकिन साथ ही ये थकावट और कभी-कभी एक तरह का खालीपन भी लाता है.

खेलों के इतिहास में ऐसे कई उदाहरण मिलते हैं. भारत के ओलंपिक गोल्ड मेडल विनर निशानेबाज़ अभिनव बिंद्रा ने स्वीकारा कि 2008 के बीजिंग ओलंपिक में अपनी शानदार उपलब्धि के बाद “उन्हें खोया हुआ महसूस हुआ और उन्होंने एक बड़े खालीपन का अनुभव किया.”

टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल के लंबे इंतजार के बाद ब्रॉन्ज मेडल जीता. जीत के बाद भारतीय टीम के गोलकीपर पी आर श्रीजेश ने बताया, “अचानक आए भावनात्मक उतार-चढ़ाव का सामना करना मुश्किल था.”इस लिस्ट में शामिल होने वाले सबसे नए खिलाड़ी भारतीय टी-20 टीम के उप कप्तान अक्षर पटेल हैं. उन्होंने बताया कि 8 मार्च, 2026 को अहमदाबाद में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद उन्हें, “अपने भीतर एक खालीपन महसूस हुआ.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *