ईरान को ‘पाषाण युग’ में ले जाने की ट्रंप की धमकी में कितना दम

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि अगर उसके नेता युद्ध समाप्त करने के लिए उनकी शर्तों पर सहमत नहीं होते, तो ईरान के पुलों और बिजली संयंत्रों पर हमले किए जाएंगे. यह बयान उस समय आया जब ईरानी मीडिया ने बताया कि गुरुवार को तेहरान के पश्चिम में स्थित करज शहर में निर्माणाधीन एक पुल पर बमबारी में आठ लोगों की मौत हो गई और लगभग 100 लोग घायल हो गए.

नौरोज़ की छुट्टियों के 13वें दिन, कई लोग बी1 सस्पेंशन ब्रिज के पास पिकनिक मना रहे थे, जब अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने इस पुल को दो बार निशाना बनाया. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, “हमारी सेना, जो दुनिया में कहीं भी सबसे महान और सबसे ताक़तवर है (काफी ज़्यादा!), उसने ईरान में जो कुछ बचा है उसे नष्ट करना अभी शुरू भी नहीं किया है.”

“नया नेतृत्व जानता है कि क्या करना है, और उसे यह काम तेज़ी से करना होगा!”हालांकि, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने अपने एक्स अकाउंट पर कहा, “अधूरे पुलों समेत नागरिक ढांचों पर हमले करने से ईरानी आत्मसमर्पण नहीं करेंगे.” उन्होंने कहा कि पुल पर किया गया हमला ‘अव्यवस्थित दुश्मन की हार और नैतिक पतन को ही दर्शाता है’,और अमेरिका की वैश्विक साख को हुआ नुकसान ‘कभी भी ठीक नहीं हो पाएगा’.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *