जालंधर, शिव राम कला मंच श्री रामलीला कमेटी मॉडल हाउस द्वारा चार मरला पार्क में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस पुनीत कार्य का उद्घाटन पंजाब सरकार के बागवानी मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने किया।
इस अवसर पर श्री मोहिंदर भगत ने कहा कि रक्तदान एक महान सामाजिक कार्य है, जिसके माध्यम से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से आगे आकर अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील की। श्री भगत ने रक्तदान करने वाले युवाओं को प्रशंसा स्वरूप प्रमाण पत्र भी प्रदान किए।
शिविर के आयोजन में संस्था के प्रधान रजनीश कुमार ने सभी सहयोगियों व रक्तदाताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार के समाजसेवी कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों में पार्षद श्रीमती सुनीता टिक्का, पार्षद पति श्री ओंकार राजीव टिक्का, श्री अशोक चौहान, श्री हरिंद्र शर्मा, विक्रम शर्मा, के.एल. सिंगला, भूपिंदर नारंग, गुरप्रीत चावला, चेयरमैन श्री हरजीवन गोगना, संस्थापक व अध्यक्ष श्री रजनीश कुमार, डायरेक्टर धीरज सहगल, महासचिव कुलविंदर सिंह हीरा, कोषाध्यक्ष श्री विशाल भल्ला, उप चेयरमैन श्री नरेन्द्र भगत, संयुक्त सचिव श्री शिवम कालिया, स्टेज सचिव श्री प्रियव्रत शास्त्री सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इसके अलावा सुनील टंडन, जगदीश बिट्टा, प्रदीप बी.टी., स्नूपी सिंह, मनी सोनी, विनय, शुभम पेंटर, नितक वर्मा, हर्ष सहगल, प्रीतम सिंह मनी, हेमंत, बलविंदर बिल्लू व वतन आदि ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना योगदान दिया, जिससे वातावरण पूरी तरह सेवा और संवेदना से ओतप्रोत रहा।