व्हाइट हाउस के पास हुई गोलीबारी घटना के बाद से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर भड़क उठे हैं। इस बार उनका चाबुक थर्ड वर्ल्ड कंट्रीज के लोगों पर चलने वाला है। ऐसे में आइए जानते हैं यह क्या है और भारत किस कैटेगरी में है? अंदर से कैसा दिखता है व्हाइट हाउस, कितने कमरे हैं?
आगे बढ़ने से पहले यह जान लेते हैं कि डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा है कि, वह सभी ‘थर्ड वर्ल्ड देशों’ के लोगों का अमेरिका माइग्रेट करना स्थायी रूप से रोक देंगे। उनका प्रशासन यह कदम इसलिए उठा रहा है ताकि अमेरिकी पूरी तरह से रिकवर कर सके और बाइडेन प्रशासन ने जो अवैध प्रवासी अमेरिका में घुस आए उन्हें निकाला जा सके। इन लोगों को अमेरिका से बाहर निकालेगी ट्रंप प्रशासन पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि, इसका उद्देश्य गैर-नागरिकों को दिए जाने वाले सभी संघीय लाभ और सब्सिडी को समाप्त करना, घरेलू शांति में बाधा डालने वाले प्रवासियों की नागरिकता खत्म करना और जो विदेश नागरिक देश पर बोझ की तरह हैं, जिनसे राष्ट्र और सुरक्षा को खतरा है या फिर जो पश्चिमी सभ्यता के अनुरूप नहीं हैं उन्हें निर्वासित करना है।