भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान और स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना पर संकटों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी शादी से महज कुछ घंटे पहले उनके पिता श्रीनिवास मंधाना को दिल का दौरा पड़ा, जिसके कारण शादी को स्थगित करना पड़ा और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार इस सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि थोड़ी देर बाद स्मृति के मंगेतर और मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर पलाश मुच्छल की भी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें भी अस्पताल ले जाया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पलाश को वायरल इंफेक्शन और तेज एसिडिटी के चलते नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया। अच्छी बात यह रही कि पलाश की हालत गंभीर नहीं थी। इलाज के बाद उन्हें जल्द ही डिस्चार्ज कर दिया गया और अब वे होटल वापस लौट आए हैं। उनकी तबीयत अब पूरी तरह ठीक बताई जा रही है।