बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए दिन-रात जुटी पंजाब सरकार: अमृतपाल सिंह

जालंधर, ज़िला योजना समिति के चेयरमैन अमृतपाल सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने और राज्य में सामान्य स्थिति बहाल करने में दिन-रात जुटी हुई है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में युद्धस्तर पर राहत काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई फसलों के लिए किसानों को 20,000 रुपये प्रति एकड़ मुआवज़ा दिया जा रहा है। इसके अलावा, बाढ़ में जान गंवाने वालों के परिजनों को 4 लाख रुपये की सहायता राशि दी जा रही है।

चेयरमैन ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सड़कों और बुनियादी ढांचे की मुरम्मत का काम तेज़ी से किया जा रहा है ताकि जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल की जा सके।

अमृतपाल सिंह ने कहा कि प्रशासन की टीमें बाढ़ से हुए नुक्सान का आकलन कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पंजाब सरकार लोगों को हुए नुक्सान की भरपाई करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *