साली से दुष्कर्म करने वाले जीजा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिविल लाइन क्षेत्र में साली से दुष्कर्म करने वाले जीजा को थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि वह उसकी बहन के साथ पिछले दो वर्ष से दुष्कर्म कर रहा था।जब उसकी बहन ने पति की हैवानियत के बारे में बताया, तो वह न्याय के लिए पुलिस के पास गई। आरोपित की पहचान सुरिंद्रा कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपित का मेडिकल करवाकर उसे अदालत में पेश किया जाएगा। शिकायतकर्ता महिला ने कहा कि 11 सितंबर को जब वह अपने बच्चे को स्कूल छोड़कर लौटी, तो उसकी 17 वर्षीय बहन रो रही थी।

पूछने पर उसने बताया कि सुरिंद्रा कुमार अक्सर अकेला पाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता है। वह जब इसका विरोध करती, तो आरोपित उसे धमकाता था। आरोपित की पत्नी ने हिम्मत जुटाकर थाने में शिकायत दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *