जालन्धर, महानगर की अग्रणी ग़ैर सरकारी संगठन- अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन द्वारा दोआबा कॉलेज के सहयोग से दिन मंगलवार 16 सितम्बर 2025 को महिला सशक्तिकरण विषय ” सशक्त नारी सशक्त समाज ” विषय पर भाषण प्रतियोगिता एवं सैमीनार का आयोजन किया जा रहा है।
अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन के अध्यक्ष रमेश महेन्द्रू ने बताया कि महिला सशक्तिकरण विषय पर होने वाले सैमीनार की अध्यक्षता दोआबा कॉलेज के प्रिंसीपल डा॰ प्रदीप भण्डारी करेंगे। सैमीनार की मुख्यतिथि मैडम धनप्रीत कौर रंधावा (आई पी एस) पुलिस कमीश्नर जालन्धर होंगी और एस डी एम 2 मैडम शायरी मल्होत्रा विशेष अतिथि होंगी।
ईवेंट कॉर्डिनेटर प्रोफेसर इराक शर्मा व प्रोफ़ेसर गरिमा चोडा और मंच संचालन की भूमिका प्रोफ़ेसर शिविका दत्ता व प्रोफ़ेसर गरिमा चोडा निभाएगी।