अनुपम खेर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ का विशेष शो पीवीआर सिनेमा कीरो मॉल ,66 फुटा रोड में आयोजित

जालंधर, (संजय शर्मा)-प्रसिद्ध अभिनेता, निर्देशक और निर्माता अनुपम खेर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ का विशेष शो पीवीआर सिनेमा कीरो मॉल ,66 फुटा रोड में आयोजित किया गया। यह फिल्म तन्वी नाम की एक विशेष बच्ची की कहानी पर आधारित है, जो ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर से जूझ रही होती है और कठिनाइयों के बावजूद अपनी अलग पहचान बनाती है।

इस प्रेरणादायक आयोजन डॉ. जसविंदर सिंह द्वारा एक सामाजिक पहल के रूप में किया गया। इस अवसर पर ऑटिज्म से प्रभावित विशेष बच्चों और उनके परिजनों को यह फिल्म निःशुल्क दिखाई गई। इस फिल्म के माध्यम से समाज को प्रेरणा, संवेदना और स्वीकार्यता का एक सशक्त संदेश दिया गया।

डॉ. जसविंदर सिंह का यह प्रयास विशेष बच्चों और उनके परिवारों के लिए एक सराहनीय कदम रहा।

इस अवसर पर जालंधर के मेयर श्री वनीत धीर की धर्मपत्नी एवं समाजसेवी श्रीमती श्वेता धीर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने फिल्म देखने के बाद कहा:

“इस तरह की पहल समाज में जागरूकता फैलाने के लिए अत्यंत आवश्यक है। ‘तन्वी द ग्रेट’ जैसी फिल्में न सिर्फ बच्चों बल्कि बड़ों को भी नई सोच देती हैं।”

कार्यक्रम में मीडिया प्रतिनिधियों, समाजसेवियों और डॉक्टर्स सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। बच्चों और उनके माता-पिता की आंखों में खुशी और गर्व साफ झलक रहा था। आयोजन की व्यवस्था अत्यंत सराहनीय रही और यह कार्यक्रम हर दृष्टिकोण से सफल और प्रभावशाली सिद्ध हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *