जालंधर, शहर में लगातार बढ़ रही चोरी, डकैती, चैन स्नेचिंग से आम जनता तृस्त है इसी कड़ी में आज थाना न 2 में पड़ते प्रेम नगर नजदीक शिव ज्योति स्कूल में दविंदर कुमार खन्ना के घर से सुबह 5 बजे चोरों ने धावा बोल दिया और लाखो रुपए कॅश व सोने के गहने लेकर फरार हो गए जिसकी पूरी घटना सी सी टीवी कैमरे में कैद हो गई वही दविंदर खन्ना ने बताया की रविवार की रात हम पूरा परिवार किसी निजी कार्यक्रम में भाग लेने गए थे जब अगले दिन सुबह 6 बजे घर आये तो घर का सारा समान बिखरा पड़ा था और अंदर की अलमारियां टूटी हुई थी जब देखा तो घर से 13 लाख का कैश और 50 लाख के गहने गायब थे तभी हमने चोरी सम्भान्धि थाना न 2 को सूचना दी इस बात का भाजपा नेता किशनलाल शर्मा को पता चला तो उन्होंने पुलिस के उच्च अधिकारीयों से संपर्क किया तो मोके पर एस पी सिटी 1 अकार्षि जैन, ए सी पी सेंट्रल अमनदीप सिंह, एस एच ओ 2 जसविंदर सिंह मोके पर पहुंचे वही पुलिस अधिकरियों ने चोरी की सी सी टीवी देख कर परिवार को आश्वासन दिया।
वही भाजपा नेता किशनलाल शर्मा ने पुलिस प्रशासन से कहा की शहर में लगातार बढ़ रही चोरी, डकैती, चैन स्नेचिंग शहर वासियों के लिए चिंता का विषय बन चुकी है और पुलिस प्रशासन कुम्भकर्णी की नींद सोया हुआ है उन्होंने बताया ना तो रात को पुलिस की गश्त होती है और ना थानों में फाॅर्स, इसलिए पुलिस कमिश्नर को चाहिए की रात को पुलिस गश्त बढ़ाई जाये ताकि चोरों पर सख्ती बढ़ती जाये तभी यह काम रुकेंगे अगर ऐसी घटनाएं ना रुकी तो भाजपा पुलिस व पंजाब सरकार के खिलाफ जन आंदोलन छेड देगी और कहा की इस खन्ना परिवार के साथ हुई घटना करने वालों को अगर चोरों के खिलाफ कार्यवाही नहीं हुई तो जगह जगह पर सरकार के खिलाफ पुतले जलाये जायेंगे।