आजकल यंग एज गर्ल्स को साड़ी का क्रेज काफी ज्यादा रहता है। लेकिन वो ट्रेडिशनल से ज्यादा मॉडर्न लुक में कैरी करना चाहती हैं। ऐसे में डिजाइनर ब्लाउज लुक में चार चांद लगाते हैं और गॉर्जियस बनाते हैं। अगर आप भी किसी फंक्शन के लिए साड़ी पहनने वाली हैं तो इस तरह के डिजाइन को स्टिच करवा लें।
शियर फैब्रिक की साड़ी के ब्लाउज को अट्रैक्टिव बनवाना चाहती हैं तो इस तरह से कपड़े को इस्तेमाल कर कॉलर के साथ की होल पैटर्न के ब्लाउज को स्टिच करवा सकती हैं। स्लीव को हाफ या स्लीवलेस भी बनवाया जा सकता है।