पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने जिस तरह से पाकिस्तान के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है. उसके बाद से पड़ोसी मुल्क के नेताओं के होश उड़ गए हैं. वे लोग बौखलाहट का शिकार हो चुके हैं. यही वजह है कि पाकिस्तानी नेता अजीबो गरीब बयानबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं.
इस फेहरिस्त में पहला नाम पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री और पीपीपी नेता बिलावल भुट्टो का आता है, जिन्होंने न्यूक्लियर हमले की बात बड़ी डिप्लोमैसी से की. उन्होंने कहा कि दोनों देश न्यूक्लियर हथियारों से लैस हैं. अगर युद्ध की स्थिति बनती है तो हालात खराब हो सकते हैं. इतना ही नहीं जब भारत ने सिंधु जल समझौते को सस्पेंड किया था तो बिलावल भुट्टो ने भड़काऊ बयान देते हुए कहा था कि सिंधु दरिया में या तो हमारा पानी बहेगा या उनका खून.