पंजाब नेशनल बैंक (PNB) से 13,500 करोड़ रुपये के बहुचर्चित लोन धोखाधड़ी मामले में आरोपी और भारत से फरार हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है. 65 वर्षीय चोकसी को 11 अप्रैल, 2025 (शुक्रवार को बेल्जियम पुलिस ने CBI की अपील पर हिरासत में लिया. चोकसी इस समय जेल में बंद है और उसकी जमानत अर्जी पर सुनवाई की तैयारी की जा रही है.