यूपी में जालौन से प्यार में बाधा बन रही जेठानी को देवरानी ने ऐसी दर्दनाक मौत दी और आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। देवरानी उसके देवर को धोखा दे रही है। जेठानी ने इस बात के लिए टोका करती थी। बस यही बात देवरानी को पसंद नहीं आई। प्यार में बाधा बनी जेठानी का खौफनाक अंत हो गया। देवरानी ने प्रेमी के साथ मिलकर जेठानी को मार डाला। हत्याकांड का खुलासा कर पुलिस ने देवरानी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
1 अप्रैल को नूनवई के शिवराम पाल की पत्नी कांति देवी देवरानी खुशबू के साथ खेतों में गई थी। शाम को देवरानी खुशबू घर आ गई थी जबकि कांति घर नहीं आई थी जिसके बाद पर कांति की खोज की तो जंगल की तरफ शव एक पेड़ पर रस्सी से लटका मिला था और उसके पैर जमीन पर छू रहे थे। जिससे मामला हत्या का दिखाई दे रहा था। पुलिस ने मामले की छानबीन जारी रखी थी। 6 दिन छानबीन व लोगों की पूछताछ में कोटरा थानाध्यक्ष विमलेश कुमार ने कांति देवी की हत्या मामले का खुलासा किया और हत्यारोपी देवरानी खुशबू और प्रेमी राजपाल निवासी ग्राम ढेरी थाना पुंछ जिला झांसी को गिरफ्तार कर लिया।