प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नागपुर पहुंच गए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नागपुर पहुंच गए हैं. बाबासाहेब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई नेताओं ने स्वागत किया है.

पीएम मोदी का ये नागपुर दौरा कई मायनो में खास होने वाला है. क्योंकि इस दौरान पीएम मोदी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के संस्थापक डॉ. के. बी. हेडगेवार के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की और दीक्षाभूमि में डॉ. बी.आर. अंबेडकर को नमन करेंगे. पीएम मोदी की यह यात्रा गुड़ी पड़वा उत्सव के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समारोह के अवसर पर हो रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *