न्यूट्रिएंट्स सेहत के साथ ही स्किन के लिए भी कई तरह से फायदेमंद

स्किन केयर के लिए लोग कई तरह के प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खे अपने हैं जैसे चेहरे पर गुलाब जल, शहद, बेसन जैसी चीजों का उपयोग करते हैं. इसी में दही भी शामिल है. कई लोग इसका उपयोग भी स्किन और हेयर केयर के लिए करते हैं. कुछ लोग दही बेसन, शहद दही और दही टमाटर का फेस पैक बनाकर लगाते हैं, जिससे स्किन को ग्लोइंग बनाए रखने में मदद मिल सकती है.

दही में कैल्शियम, विटामिन बी12, प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स जैसे कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं. ये सेहत के लिए साथ स्किन के लिए भी फायदेमंद माना जाती है. यहां इसे चेहरे पर लगाने के कुछ फायदे हैं, तो वहीं इसके कुछ नुकसान भी हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में दही में लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो स्किन पर मौजूद डेड स्किन सेल्स को निकालने में मददगार साबित हो सकता है. दही स्किन पर मौजूद दाग-धब्बों को दूर करने और निखार लाने में मददगार हो सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *