पाकिस्‍तान के अस्तित्‍व पर खतरा… बलूचों के हाथों शर्मिंदगी के बाद शहबाज सरकार पर बरसे पाकिस्‍तानी आर्मी चीफ

इस्‍लामाबाद, बलूचिस्‍तान में ट्रेन हाईजैक के दौरान बलूच लिबरेशन आर्मी के हाथों शर्मिंदगी के बाद पाकिस्‍तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर बौखला गए हैं। जनरल मुनीर ने मंगलवार को पाकिस्‍तान एक ‘सख्‍त देश’ बनाने पर जोर दिया। उन्‍होंने कहा कि उग्रवाद के खिलाफ जंग देश के अस्तित्‍व को बचाने के लिए है।

पाकिस्‍तानी आर्मी चीफ ने राष्‍ट्रीय सुरक्षा पर संसद की समिति की एक उच्‍च स्‍तरीय बैठक के दौरान पाकिस्‍तान की शहबाज सरकार को जमकर सुनाया। उन्‍होंने पीएम शहबाज शरीफ से शासन को सुधारने के लिए कहा। उन्‍होंने कहा कि सख्‍त देश नहीं होने की वजह से लोगों को अपनी जानें गंवानी पड़ रही हैं। मुनीर ने सवाल किया कि शासन में इस खाई को कब तक पाकिस्‍तानी सेना और उसके सैनिकों के खून से भरा जाता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *