ग्रेनेड हमले के मामले में जलंधर देहाती पुलिस को बड़ी सफलता ; मुख्य दोषी गिरफ्तार

जलंधर, जलंधर पुलिस ने मक्सूदां में हुए ग्रेनेड हमले के मामले में एक बड़ी सफलता प्राप्त की है, जिसमें मुख्य दोषी को सफलता पूर्वक गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना पाकिस्तान आधारित ISI संचालकों से जुड़ा एक योजनाबद्ध हमला था, जिसका उद्देश्य कानून और व्यवस्था को अस्थिर करना था।

श्री नवीन सिंघला, आईपीएस, डीआईजी जलंधर रेंज ने मीडिया को बताया कि ग्रेनेड हमले की घटना की जानकारी मिलते ही थाना मक्सूदां में मुकदमा नंबर 57 तारीख 16.03.2025 के तहत 109 BNS 3,4,5 एक्सप्लोसिव एक्ट, वर्धित जुर्म 13, 17 यूएपीए एक्ट, 61 BNS दर्ज किया गया और श्री गुरमीत सिंह, पी.पी.एस, एस.एस.पी जलंधर देहाती द्वारा SIT का गठन किया गया। इस टीम की अगुवाई श्रीमती जसरूप कौर बाठ, आईपीएस, एस.पी तफ्तीश ने की और विभिन्न टीमों का गठन करके श्री मनप्रीत सिंह ढिल्लो, एस.पी स्पेशल क्राइम की निगरानी में टीम को रवाना किया गया।

36 घंटों की कड़ी मेहनत के बाद, तकनीकी और मानव इंटेलिजेंस के आधार पर मुख्य दोषी हारदीक कंबोज (वासी यमुनानगर, हरियाणा) को तारीख 17.03.2025 को गिरफ्तार किया गया। यह दोषी एक साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए जाशिन अख्तर से जुड़ा था और उसे शहजाद भट्टी से संपर्क करवाया गया था।

आज तारीख 18.03.2025 सुबह पूछताछ के बाद दोषी को रायपुर रसूलपुर रोड, थाना मक्सूदां के सामने खाली प्लॉट में लाया गया, जहां दोषी ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की, जिसके कारण उसकी टांग में गोली लग गई और वह घायल हो गया। पुलिस ने .32 बोर पिस्तौल और 06 जिंदा राउंड बरामद किए। दोषी को काबू कर उसे तुरंत सिविल अस्पताल जलंधर में इलाज के लिए भेजा गया। इस मामले में एक और मुकदमा नंबर 59 तारीख 18.03.2025 के तहत 109, 221, 132, 261, 62 BNS 25-54-59 आर्म्स एक्ट थाना मक्सूदां में दर्ज किया गया।

श्री नवीन सिंघला, डीआईजी जलंधर रेंज ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि समाज में अमन, कानून और शांति को भंग करने वाले असमाजिक तत्वों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और पंजाब में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास इसी तरह जारी रहेंगे। उन्होंने जनता से भी अपील की कि किसी भी समाज विरोधी घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत पुलिस को सूचित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *