कपूर खानदान में वैसे तो कई सुपरस्टार हुए. लेकिन आज की पीढ़ी में सबके आंखों के तारा बने हुए हैं रणबीर कपूर. मगर एक वक्त था जब रणबीर कपूर को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. कभी किसी ने धोखेबाज कहा तो किसी ने कैसेनोवा. साल 2000 के दशक में जब उनका दीपिका पादुकोण के साथ ब्रेकअप हुआ तो हर तरफ से उन्हें सुनने को मिला. फिर एक बार ऐसा हुआ कि अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर और दीपिका पादुकोण के बयान के बाद ऋषि कपूर बेटे के सपोर्ट में उतरे थे और उन्होंने दोनों हसीनाओं को खरी-खरी सुनाई थी.
हुआ ये था कि दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर एक साथ करण जौहर के चैट शो, ‘कॉफी विद करण’ में पहुंची थीं. जहां बातों ही बातों में शो में दोनों ने रणबीर पर चुटकी ली. दीपिका ने कहा कि रणबीर को कंडोम का विज्ञापन करना चाहिए, और सोनम ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि रणबीर अच्छे बॉयफ्रेंड बन पाएंगे या नहीं