सैन मंदिर का 15वां मूर्ति स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया

जालंधर, सैन मंदिर एवं धर्मशाला वेलफेयर सोसायटी  की ओर से सतगुरु सैन बाबा जी का 15वां मूर्ति स्थापना दिवस सतरां मोहल्ला, बस्ती शेख, जालंधर में 18 फरवरी 2025 को बहुत ही श्रद्धापूर्वक एवं धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ 18 फरवरी 2025 को प्रातः 8 बजे ध्वजारोहण कर किया गया। उपरांत मंदिर के पुजारी पंडित जय प्रकाश भट्ट द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण से 09 से 10 बजे तक हवन-यज्ञ करवाया गया। जिसमें मुख्य यजमान की भूमिका जतिंदर कुमार तथा रत्न लाल जयसवाल द्वारा निभाई गई। हवन-यज्ञ में संगत ने श्रद्धापूर्वक आहुतियां डाली गई तथा आरती परिक्रमा के उपरांत 10 से दोपहर 01 बजे तक भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें जालंधर की प्रसिद्ध भजन मंडली नवीन मनी एंड पार्टी द्वारा बाबा जी के भजनों का गुणगान किया गया। नवीन मनी एंड पार्टी द्वारा गाए भजनों पर संगत नाचने पर विवश हो गई । इस दौरान सोसायटी द्वारा स्कूली बच्चों को कापियां पैन बांटे गए।
मंदिर कमेटी द्वारा आए हुए गणमान्यों को बाबा जी की सुंदर मालाएं देकर सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर श्री सैन मंदिर धर्मशाला वेलफेयर सोसायटी के प्रधान अरुण सिंदरा (टीटू), चेयरमैन सुरिंदर कुमार,उप चेयरमैन रतन लाल जयसवाल, महासचिव अजय डोगरा, कौषाध्यक्ष जतिंदर कुमार, ज्वाइंट सेक्रेटरी नरेश बस्सी,यशपाल मिंटू ज्वाइंट कैशियर, बलवीर भट्टी ज्वाइंट कैशियर, प्रोपोगंडा सेकेट्री सेवा राम,बिशम्बर सोढी,रवि कुमार, सलाहकार राजेश रिंकू, चंद्र शेखर, सुखदेव चंद,राज कुमार नंदा,नेम चंद,प्रेम कुमार,कमल कुमार,संजय, योगेश विक्की, सोनी रिक्की, सुनील कुमार सन्नी,संजय सैन,कमल किशोर, जगन्नाथ जयसवाल, सुरेश जयसवाल,सुरिंदर चंदेल,विजय कुमार,रोशन लाल के इलावा बड़ी संख्या में सैन समाज तथा इलाका निवासियों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *