भारतीयों के चेहरे पर मुस्कान और उम्मीद से भरा है 2025 का बजट: सुशील शर्मा

जालंधर, आज भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने केंद्रीय बजट 2025-26 जो कि इसी महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया उसके प्रमुख बिंदुओं पर जानकारी देने के लिए स्थानीय सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया, प्रदेश महामंत्री एवं जालंधर के पूर्व मेयर राकेश राठौर ,पूर्व संसदीय सचिव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण देव भंडारी, पूर्व लोकसभा सांसद जालंधर सुशील कुमार रिंकू, पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव अविनाश चंद्र, वेस्ट विधानसभा से पूर्व विधायक शीतल अंगूराल, सरबजीत सिंह मक्कड़, जगबीर सिंह बराड़, पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी,अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व डिवीजनल कमिश्नर सुचा राम लद्धड़, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बाग्घा, जिला महामंत्री राजेश कपूर, अशोक सरीन हिक्की, अमरजीत सिंह गोल्डी, जिला सचिव अमित भाटिया, गौरव महे,देविंदर पाल सिंह डिंपी लूबाना, मुख्य रूप से उपस्थित थे प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा लाल सिंह आर्य ने कहा कि 2025-26 का बजट विकसित भारत के लिए सशक्त भारत का निर्माण करने वाला है और इस बजट से करोड़ों भारतीयों के चेहरों पर मुस्कान आई है उन्होंने कहा कि यह बजट विकसित भारत के निर्माण में अहम योगदान देगा और विकसित भारत बनाने के लिए जिस रफ्तार की जरूरत है वह सब इस बजट से पूरी होगी।उन्होंने केंद्रीय बजट 2025 के मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की उन्होंने कहा कि इस बार के बजट में मध्यम वर्ग के लिए 13 ऐलान किये गए, किराया आमदनी पर TDS छूट 6 लाख रुपएअब 12 लाख की कमाई पर कोई टैक्स नहीं 60000 का लाभ। नौकरीपेशा लोगों के लिए 75 हजार स्टैंडर्ड डिक्शन के साथ टैक्स लिमिट 12.75 लाख।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *