जालन्धर- जालन्धर के पुलिस कमीश्नर स्वपन शर्मा द्वारा एक पुलिस सार्वजनिक भागीदारी पहल के तहत ” सहयोग ” प्रोजेक्ट की शुरूआत की गई है। जिसका मुख्य उद्देश्य है कि महानगर में दिन प्रतिदिन बढ़ रही अपराधिक घटनाओं पर रोकथाम लगाई जा सके और पुलिस पर आम जनता का विश्वास कायम हो । पुलिस और जनता के सहयोग से महानगर की जनता के जान व माल की सुरक्षा समूचे ढंग से की जा सके।
महानगर की अग्रणी ग़ैर सरकारी संगठन ‘ अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन ‘ द्वारा पुलिस थाना न्यू बारादरी इलाके के अन्तर्गत आते न्यू रेलवे कालोनी न॰ 3 में स्थित उप मुख्य अभियंता (निर्माण) उत्तर रेलवे के कार्यालय में एक पुलिस व रेलवे अधिकारियो सहित पब्लिक मीटिंग का आयोजन किया गया । जिसमें पुलिस कमीश्नर जालन्धर के आदेशानुसार सहायक पुलिस कमीश्नर गगनदीप सिंह व न्यू बारादरी थाना प्रभारी कमलदीप सिंह अपने दल बल के साथ उपस्थित हुए।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक कार्यकारी अभियंता दया राम ने की ।
अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन के अध्यक्ष रमेश महेन्द्रू ने बताया कि रेलवे संत नगर फाटक से लेकर गुरू नानक पुरा रोड़ ( टी प्वाइंट तक ) रेलवे कालोनी में अक्सर लोग अपराधिक घटनाओं एवं हादसों का शिकार हो रहे है। अपराधिक व असाजिक तत्व खाली व खण्डर नुमा हालत में हो चुकी रेलवे कालोनी एरिया में सरगर्म रहते है और मौका मिलते ही अपराधिक घटना को अन्जाम देने में जरा सा भी गुरेज नहीं करते। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह अपराधिक लोग हथियारों से लैस होते है और और रात के समय इस मार्ग से निकलने वाले लोगो पर अपने मकसद को सफल होने के लिए कई बार उन लोगो पर हमला तक कर उन्हें जख्मी तक कर देते है।