सोनाक्षी सिन्हा हमेशा ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा हमेशा ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। बीते सात सोनाक्षी अपनी शादी को लेकर खूब चर्चा में रहीं। एक्ट्रेस की शादी और हनीमून की तस्वीरें इंटरनेट पर छाई रहीं। इसी बीच अब सोनाक्षी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो काफी गुस्से में नजर आ रही हैं। सोनाक्षी अचानक ही पैपराजी पर अपना आपा खो बैठती हैं। आइए जानते हैं आखिर ऐसा क्या हुआ।

सोनाक्षी सिन्हा के इस वीडियो को ग्लैमशैम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। दरअसल, सोनाक्षी मुंबई के एक इवेंट में शामिल हुई थीं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सोनाक्षी ने ब्लैक कलर की शिमरी जैकेट पहनी है। इसके साथ एक्ट्रेस ने एक ट्यूब टॉप कैरी किया है। साथ ही उन्होंने मैचिंग बैगी पैंट पहनी, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस दौरान आप देख सकते हैं कि सोनाक्षी जैसे ही इवेंट से अपने दोस्त से बात करते हुए बाहर आती हैं, पैप्स लगातार उनका पीछा करते रहे। ये देखकर उन्हें काफी गुस्सा आता है। वो पहले तो पैप्स को नॉर्मल तरीके से समझाती हैं, लेकिन बाद में जब वो फिर भी नहीं मानते तो उन्हें काफी गुस्सा आता है। वो हाथ जोड़कर तस्वीरें खींचने से मना करती हैं। वो बार बार कहती नजर आईं, ‘बस हो गया, अब जाओ यहां से, प्लीज जाओ।’ ये वीडियो खूब चर्चा में बना है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *