आगरा , उत्तर प्रदेश के आगरा में समाजवादी पार्टी से मेयर पद चुनाव लड़ी जूही प्रकाश ने फेसबुक पर लाइव आकर सुसाइड करने की धमकी दी है. उन्होंने कहा है कि ‘ये मेरा आखिरी लाइव है. मुझे इंसाफ नहीं मिला तो मैं सुसाइड कर लूंगी.’ जूही का आरोप है कि उनके पति ने उनके साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी दी. उनकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज हुआ, लेकिन पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है.पूर्व मेयर प्रत्याशी का फेसबुक लाइव वीडियो वायरल हो रहा है.
6 मिनट 16 सेकंड के इस वीडियो में जूही ने पुलिस पर कई आरोप लगाए हैं. वीडियो में वह कह रही हैं ‘लगातार मेरा मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है. क्या किसी भी इंसान को न्याय तब मिलता है, जब वह आत्महत्या कर लेता है. कैसे न्याय मिलेगा?’ उन्होंने कहा है कि ‘पुलिस ठंडी पड़ी हुई है. कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. क्या कार्रवाई तब होगी जब मैं सुसाइड कर लूंगी?’