सिडनी, सिडनी के उत्तर में 98 कंगारुओं के मृत पाए जाने के मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। उस पर पशु क्रूरता के आरोप लगाए गए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने 8 अक्टूबर को पूर्वी तटीय राज्य न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) में सिडनी से लगभग 140 किलोमीटर उत्तर में सिंग्लटन शहर में कंगारुओं को मृत पाया था।
कंगारू संघीय सरकार के स्वामित्व वाली भूमि पर मृत पड़े थे और उनके पास हथियार और दो कारतूस भी पड़े थे।सोमवार को जारी एक बयान में, एनएसडब्ल्यू पुलिस ने कहा कि जांच के बाद 43 वर्षीय एक शख्स पर घटना के संबंध में छह अपराधों के आरोप लगाए गए हैं। शुक्रवार को सिंगलटन से लगभग 70 किलोमीटर पूर्व में विलियमटाउन में एक संपत्ति पर छापेमारी के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया गया।