भाजपा मजबूती से नगर निगम चुनावों में बड़ी जीत की और अग्रसर : राकेश राठौर

जालंधर, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व सीपीएस केडी भंडारी ने कहा कि भाजपा ने अपने 10 साल के शासनकाल में जालंधर को पुलों वाला शहर बनाया था और उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी से सवाल किया है कि वे बताए कि दोनों सरकारों ने पिछले 8 सालों में क्या किया। उन्होंने कहा कि इस बार पूरे जालंधर में भाजपा की लहर बहुत तेजी से चल रही है और इस बार भाजपा ही निगम चुनाव में मेयर बनाकर विरोधियों की हार को पक्का करेगी।उन्होंने कहा कि मान सरकार शहर के लोगों को सुरक्षा सुविधा देने मे पुरी तरह फेल हो चुकी है और कांग्रेस और आप पार्टी दोनों को जनता नकार कर भाजपा के पक्ष में वोट देगी।प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने कहा कि जालंधर में भाजपा नगर निगम चुनावों में बड़ी जीत की अग्रसर हो रही है।

उन्होंने कहा कि अब जनता को भाजपा के समय का निगम में विकास मॉडल याद आ रहा है।उन्होंने कहा कि इस बार दुबारा जनता भाजपा को जीता कर निगम में इतिहास दोहराएगी।पठानकोट के विधायक अश्वनी शर्मा ने कहा कि मान सरकार के शासन में जालंधर में गरीब रोटी के लिए मजबूर हो चुका है और चोर लुटेरे बैखौफ होकर घूम रहे है।उन्होंने कहा कि अब चरमरा चुकी कानून व्यवस्था को ठीक करने के लिए केवल भाजपा ही जालन्धर की जनता को अमन शांति कानून व्यवस्था सुरक्षा सुविधा दे सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *