बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपने स्वीट नेचर के लिए जाने जाती हैं। एक्ट्रेस का डाउन टू अर्थ स्वभाव करोड़ों फैंस का दिल जीत लेता है, लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान वह अपना धैर्य खो बैठीं जब एक पत्रकार ने उनसे उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में सवाल पूछ लिया। अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी प्राइवेट रहने वाली श्रद्धा कपूर ने हाल ही में रिलेशनशिप के सवाल पर थोड़ा हिंट दिया था। लेकिन जब एक इवेंट में उनसे उनके रिश्ते को लेकर कन्फर्मेशन मांगा गया तो एक्ट्रेस नाराज हो गईं।
एक्ट्रेस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। श्रद्धा कपूर के साथ बातचीत में उनसे पूछा गया, “हमने कार्तिक आर्यन से पूछा था कि वो किस एक्ट्रेस को डेट करना चाहेंगे, और आपका नाम चार ऑप्शन्स में से एक था। लेकिन कार्तिक ने कहा कि ये चारों किसी ना किसी को डेट कर रही हैं या फिर किसी दूसरे को… उन्होंने थोड़ा इशारा दिया था। क्या वहा सही थे?” श्रद्धा कपूर इस सवाल पर चिढ़ गईं