बरसाती पानी का जमावड़ा, तो मिलाए यह नंबर

बरसात के समय जनता को बरसाती पानी से निकासी से राहत दिलाने के लिए निगम प्रशासन की ओर से अब कंट्रोल रूम स्थापित करते हुए आपातकालीन नंबर जारी किया हैl जो की 018122 42587 है l बरसाती पानी के निकासी व अन्य समस्याओं लोगों को राहत दिलाने के लिए निगम कमिश्नर गौतम जैन की ओर से आज निगम अधिकारियों के साथ एक बैठक की l जिसमें बरसाती पानी से जनता को आने वाली समस्याओं संबंधी विचार विमर्श किया गया l मीटिंग के दौरान निगम अधिकारियों को हिदायत दी गई l बरसात के समय जनता को यदि कोई समस्या आती है तो कंट्रोल रूम पर आने वाली शिकायतों का तुरंत निपटारा किया जाए lजिसमें मुख्य तौर पर घरों के बाहर पानी खड़ा होना, लोगों के घरों में पानी दाखिल हो जाना, डेंगू की शिकायत होना व अन्य समस्याओं से जलद राहत दिलाने की हिदायत दी गई l

यहां यह गौर हो कि बरसात के समय शहर का आधे से ज्यादा हिस्सा पानी में डूब जाता है l जिससे जनता को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता हैl वही जनता निगम प्रशासन का सरकार को कोसती नजर आती है, देखने योग्य यह होगा आपातकालीन नंबर जारी होने के बाद निगम प्रशासन किस टीम किस हद तक काम करती है व लोगों की समस्या दूर करती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *