पानी की तरह बह रहा पैसा, अनंत-राधिका की शादी में मेहमानों के लिए 100 प्लेन और 3 जेट

आखिरकार वो दिन आ गया है जिसका इंतजार महीनों से अंबानी परिवार को था। जी हां, आज यानी 12 जुलाई 2024 को एशिया के सबसे रईस शख्स मुकेश अबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी राधिका मर्चेंट से होगी। राधिका, बिजनेसमैन और मुकेश अंबानी के दोस्त वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं। पिछले कई महीनों से दोनों परिवारों ने कई वैवाहिक कार्यक्रम, प्री-वेडिंग सेरेमनी का आयोजन किया है जिनमें देश-दुनिया के नेताओं, CEO, सेलिब्रिटीज और कारोबारियों ने हिस्सा लिया। सितारों से सजने वाली आज की शाम के लिए मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने खास इंतजाम किए हैं। और मेहमानों को वेन्यू तक लाने के लिए जबरदस्त ट्रांसपोर्ट का इंतजाम किया गया है। अंबानी परिवार ने प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में भी जमकर पैसा बहाया है। अनंत और राधिका की संगीत सेरेमनी में इंटरनेशनल स्टार्स जैसे जस्टिन बीबर, कैटी पेरी और रिहाना ने अलग-अलग इवेंट में परफॉर्म किया। ऐसा लगा जैसे हर इवेंट पिछले से ज्यादा भव्य और महंगा था। आज 12 जुलाई को मुंबई के बांद्र कुर्ला कॉम्प्लेक्स में बने Jio World Convention Centre में अनंत और राधिका हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *