मतगणना को निर्विघ्न ढंग से करवाने के लिए प्रशासन ने स्टाफ की दूसरी रिहर्सल करवाई

जालंधर, (संजय शर्मा)-जालंधर लोक सभा चुनाव 1 जून को मतदान उपरांत 4 जून को मतगणना के काम को निर्विघ्न और उचित ढंग से पूरा करने के लिए सोमवार को सीटी इंस्टीट्यूट कैंपस में गिनती स्टाफ की दूसरी रिहर्सल करवाई गई।

डिप्टी कमिशनर-कम-ज़िला चुनाव अधिकारी डा. हिमांशु अग्रवाल ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गिनती स्टाफ को मतगणना संबंधी प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए आज उनकी दूसरी रिहर्सल करवाई गई है। डा.अग्रवाल ने बताया कि रिहर्सल दौरान मतगणना के लिए तैनात लगभग 580 गिनती स्टाफ, जिसमें काऊंटिंग सुपरवाइज़र, काऊंटिंग असिस्टेंट और काऊंटिंग माईक्रो आब्जर्वर शामिल है, को ज़िला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों द्वारा गिनती प्रक्रिया के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।
उन्होंने बताया कि रिहर्सल दौरान पूरे स्टाफ को इलैक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों के द्वारा मतगणना के बारे प्रशिक्षण देने के इलावा इस महत्वपूर्ण कार्य संबंधी अहम बाते भी सांझा की गई ताकि इस काम को बिना किसी रुकावट के पूरा किया जा सके।

गिनती स्टाफ को अपनी ड्यूटी पूरी लगन और तनदेही से निभाने के आदेश हुए डा. अग्रवाल ने बताया कि मतगणना को अमन-सुरक्षा और पारदर्शी ढंग से पूरा करने के लिए ज़िला प्रशासन ने पुख़्ता प्रबंध किए है। उन्होंने बताया कि मतगणना के लिए सरकारी स्पोर्टस और आर्ट कालेज, स्टेट पटवार स्कूल, दफ़्तर डायरैक्टर लैड्ड रिकार्ड और सरकारी स्पोर्टस स्कूल होस्टल में गिनती केंद्र बनाए गए है और प्रत्येक विधान सभा हलके में हर टेबल पर गिनती स्टाफ को अलग- अलग टीमों में बाँटा गया है,जो 4 जून को इस अहम काम को पूरा करेंगे।ज़िला स्तरीय मास्टर ट्रेनर करन शर्मा और हरबिलास हीरा ने गिनती स्टाफ को मतगणना के बारे में प्रशिक्षण दिया।इस दौरान डिप्टी डी.ई.ओ. (सकैंडरी) राजीव जोशी और सहायक नोडल अधिकारी मैन पावर मैनेजमेंट राजीव हांडा भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *