रो पड़ीं स्वाति मालीवाल… तीस हजारी कोर्ट में बिभव की जमानत याचिका पर सुनवाई

नई दिल्ली, दिल्ली के सीएम आवास में आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट मामले पुलिस ने बिभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आज सीएम अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार की तरफ से दायर की गई जमानत याचिका पर तीस हजारी कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान स्वाति मालीवाल भी कोर्ट रूम में मौजूद थीं। सुनवाई के दौरान एक पल ऐसा आया जब स्वाति रो पड़ीं। बिभव कुमार की जमानत याचिका पर आज तीस हजारी कोर्ट के रूम नंबर 119 में सुनवाई हो रही है। इस दौरान बिभव कुमार के वकील ने हरी हरन ने स्वाति मालीवाल के सीएम आवास में आने को अतिक्रमण बताया। इसके साथ ही उन्होंने FIR की आईपीसी की धारा 308 पर सवाल उठाए। इस दौरान जब कोर्ट रूम में सीएम आवास का वीडियो दिखाया गया तो स्वाति मालीवाल अपने आंसू नहीं रोक पाईं और वहीं सुनवाई के बीच में रोने लगीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *