हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव की स्थिति होने की संभावना

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान समेत पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में है. साथ ही लू एवं हीटवेव का कहर ऐसा है कि लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं. दिन-रात हीटवेव और लू के थपेड़े के कारण लोग घरों में रहने पर मजबूर हैं. IMD की मानें तो दिल्ली, यूपी से राजस्थान तक अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक दर्ज किया जा रहा है. इस बीच मौसम विभाग (IMD)ने अभी भारत के उत्तर-पश्चिम में और गर्मी पड़ने की संभावना जताई है.

ऐसा पहली बार नहीं है कि पारा इतना हाई पहुंचा हो. मौसम विभाग (IMD) के रिकॉर्ड के मुताबिक, राजस्थान के फलोदी में गर्मी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है. जहां तापमान 46 डिग्री के पार बना हुआ है. फलोदी प्रदेश का दूसरा सबसे अधिक गर्म शहर है. जहां रात को भी तापमान में गिरावट दर्ज नहीं की जा रही है. भीषण गर्मी में लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *