इन दिनों हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक के बीच तलाक लेने की खबरें सामने आ रही हैं. लेकिन अभी तक दोनों तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. सोशल मीडिया पर लगातार इस बात की चर्चा हो रही है कि हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक जल्द ही अलग होने वाले हैं और अगर ऐसा हुआ तो नताशा पांड्या की प्रॉपर्टी का करीब 70 % हिस्सा ले जाएंगी. हालांकि अभी तक पांड्या या नताशा की तरफ से तलाक को लेकर कोई भी बयान सामने नहीं आया है.