मंदिर में वारदात: चोर ने 5 मिनट में उड़ाए लाखों रुपए व गहने

श्री शिवशक्ति मां बगलामुखी मंदिर, दिलबाग नगर एक्सटैंशन में दाखिल हुए चोर ने 5 मिनट में 4 लाख रुपए की नकदी व 6 लाख के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। मंदिर के पुजारी व प्रबंधकों ने चोर को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह चकमा देकर भाग गया। पूरा घटनाक्रम सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई है।

थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने मौके पर पहुंच मंजर देखा जिस पर जांच की जा रही है। सी.सी.टी.वी. के जरिए ऐसा प्रतित हो रहा है कि चोरी करने वाले को पूरा भेद था, जिसके चलते वह मात्र 5 मिनट में चोरी करने में कामयाब हो गया। चोरी हाइटैक ढंग से हुई है, साफ पता चल रहा है कि चोर को नकदी होने व गहनों के बारे में पता था, जिसके चलते वह सीधा तीसरी मंजिल पर गया और चोरी को अंजाम दिया।

चोरी किए गए सोने के गहनों में लक्ष्मी-नारायण भगवान के गहनें, मां बगलामुखी, दुर्गा माता, कालका माता के श्रृंगार का सामान, माथे का टीका, झुमके इत्यादि शामिल है। इसके अलावा चांदी के गहनों में मां धूमावती का 25 तोले का कमरबंद सहित अन्य गहनों संबंधी बताया गया है। कैमरे में कैद हुए चोर के बारे जानकारी जुटाने के लिए प्रबंधक कमेटी द्वारा अपने स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं कुछ दिन पहले मंदिर में हुए जयंती कार्यक्रम की वीडियो निकाली जाएगी, ऐसी संभावना जताई जा रही है कि उक्त चोर का कुछ पता चल सके।मंदिर के प्रधान प्रवीण कत्याल सोनू ने बताया कि मंदिर में रहने वाले बाबा जी के साथ हनुमान जी को चोला चढ़ा रहे थे। इस दौरान चोर ने मंदिर की तीसरी मंजिल पर जाकर सामान चुरा के ले आया। मंदिर में एक महिला ने चोर को देखा और शोर मचाया। इसपर मंदिर के पंडित अखिलेश मिश्रा व मंदिर के बाबा जी चोर के पीछे दौड़े लेकिन चोर उनके हाथ नहीं लग सका। थाना बस्ती बावा खेल के ए.एस.आई. सुरजीत सिंह ने मौके पर आकर बयान दर्ज किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *