पंजाब के वरिष्ठ पत्रकार पर एफआईआर दर्ज, दो अधिकारी गिरफ्तार

जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार औऱ अजीत अखबार के संपादक बरजिंदर सिंह हमदर्द के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। ये एफआईआर करतारपुर में स्थित जंग-ए-आजादी मेमोरियल स्मारक मामले को लेकर जालंधर विजिलेंस ब्यूरो ने दर्ज की है।
आपको बता दें कि केस में पंजाब के वरिष्ठ पत्रकार बरजिंदर सिंह हमदर्द का भी नाम शामिल किया गया है। केस में जालंधर विजिलेंस द्वारा दो SDO रैंक के अधिकारियों की गिरफ्तारी कर ली गई है।
हालांकि इसे लेकर विजिलेंस ने कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। 6 दिन के अंदर बरजिंदर सिंह हमदर्द को विजिलेंस के सामने पेश होने के आदेश दिए गए हैं। विजिलेंस ब्यूरो ने लंबी जांच के बाद यह मामला दर्ज किया है।
सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार किए गए दोनों एसडीओ उक्त घोटाले में शामिल थे, जिनकी परियोजना के घोटाले में सीधी संलिप्तता थी। हालांकि इसे लेकर जालंधर रेंज के एसएसपी विजिलेंस राजेश्वर सिद्धू ने केस दर्ज होने की पुष्टि की है। मीडिया रिपोर्ट मुताबिक विजिलेंस ब्यूरो जालंधर रेंज ने पिछले साल मार्च महीने में इस प्रोजेक्ट को लेकर जांच शुरू की थी। शिकायत है कि इस प्रोजेक्ट को बनाते समय फंड का मिस-यूज हुआ। जिसके लिए कुछ समय पहले प्रबंध समिति के सचिव लखविंदर सिंह जौहल को भी तलब किया गया था।इस प्रोजेक्ट का बजट 315 करोड़ रुपए था। जांच में विजिलेंस ब्यूरो ने 2014-2016 में इसके निर्माण के दौरान कितने पैसे पास किए गए थे, पैसे का इस्तेमाल कैसे और कहां किया गया, इससे संबंधित तथ्यों की जांच विजिलेंस ब्यूरो कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *