नोएडा. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) के 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए. अचानक आए परीक्षा परिणाम ने सभी स्टूडेंट्स को अचंभित कर दिया. अब तक नोएडा के अधिकांश सीबीएसई बोर्ड के स्कूलों के परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहे है. नोएडा के एमिटी स्कूल की स्टूडेंट सुरभि मित्तल ने सर्वाधिक 99.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. जिसमें इंग्लिश में 100 तो मैथ में 98 अंक हासिल किए हैं.
सुरभि ह्यूम्नटीस की स्टूडेंट हैं. उन्होंने साइकोलॉजी, पालिटिकल साइंस, इंग्लिश, मैथ और इकोनॉमी सब्जेक्ट के साथ परीक्षा दी. वे भविष्य में इकानॉमिस्ट बनना चाहती हैं. इसके लिए वे विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहती हैं. इसके अलावा एस्टर स्कूल की कृतिका नागर ने 98 प्रतिशत अंक हासिल किए.