लखनऊ के कई स्कूलों को बम से उड़ान की धमकी

नई दिल्ली: दिल्ली के बाद अब लखनऊ के कई स्कूलों को बम से उड़ान की धमकी दी गई है. मिल रही जानकारी के अनुसार यह धमकी ईमेल भेजकर दी गई है. लखनऊ के जिन स्कूलों को ये धमकी भरा ईमेल मिला है उनमें शामिल हैं गोमतीनगर के विराम खंड स्थित विगब्यौर स्कूल, विभूतिखंड के सेंट मैरी स्कूल और पीजीआई के एलपीएस स्कूल. पुलिस फिहला इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. आपको बता दें कि स्कूलों को यह धमकी भरा मेल भेजने से एक दिन पहले ही देश के कई एयरपोर्ट्स को भी उड़ाने की धमकी दी गई थी.
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही दिल्ली-एनसीआर के करीब 100 स्कूलों में भी बम होने की सूचना भी ऐसे ही ईमेल के माध्यम से दी गई थी. उस दौरान दिल्ली पुलिस और तमाम अन्य जगहों की पुलिस ने उन स्कूलों को खाली करवाकर जांच की थी, लेकिन स्कूलों की जांच के दौरान पुलिस को वहां से कुछ नहीं मिला है. बाद में दिल्ली पुलिस समेत नोएडा पुलिस ने उस ईमेल को फर्जी ईमेल बताया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *