OpenAI ला रहा AI सर्च इंजन, कैसे होगा दूसरों से अलग

ChatGPT और Sora जैसे AI टूल्स के बाद OpenAI एक सर्च इंजन लॉन्च कर सकता है. पिछले कुछ दिनों से इस सर्च इंजन की चर्चा हो रही है. इसका सीधा मुकाबला Google Search से होगा. दो दशकों से गूगल का इस कैटेगरी में दबदबा है. कई प्लेयर्स ने गूगल से मार्केट शेयर छीनने की कोशिश की, लेकिन अब तक कोई सफल नहीं हुआ है.
OpenAI जल्द ही नया प्रोडक्ट लॉन्च कर सकता है. ChatGPT, Dall-E और Sora जैसे AI जनरेटिव टेक्स्ट, फोटो और वीडियो टूल्स दिखाने के बाद अब कंपनी वेब सर्च के लिए टूल लॉन्च कर सकती है. हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक रूप से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है.

रिपोर्ट्स की मानें तो Google I/O से एक दिन पहले यानी सोमवार को OpenAI अपना नया टूल लॉन्च करेगा. ये टूल कुछ और नहीं बल्कि Google Search की तरह की एक सर्च इंजन हो सकता है, जो AI बेस्ड होगा. इस टूल के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *