​पीएम मोदी नहीं, अमित शाह के लिए कर रहे हैं वोट.. बीजेपी पर केजरीवाल का सबसे बड़ा अटैक

​नई दिल्ली, शुक्रवार को जेल से छूटने के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज AAP दफ्तर में पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की। केजरीवाल के निशाने पर पीएम मोदी और बीजेपी रही। उन्होंने कहा कि ये लोग चाहते थे कि केजरीवाल को झूठे केस में फंसाकर जेल भेज देंगे, इस्तीफा देना पड़ेगा और सरकार गिर जाएगी। ऐसे झांसे में मैं नहीं आने वाला था। मैंने इसलिए जेल से ही सरकार चलाई। केजरीवाल ने कहा कि मुझे किसी पद का लालच नहीं है। इसके अलावा केजरीवाल ने दो बडे़ दावे किए। उन्होंने कहा कि 4 जून को मोदी सरकार की जगह इंडिया गठबंधन की सरकार आने वाली है। उन्होंने आगे कहा कि ये लोग यूपी की सीएम भी बदलने वाले हैं। दिल्ली के सीएम ने यह भी दावा किया कि जो लोग मोदी से मिलने जाते हैं, वह सबसे पहले 10-15 मिनट मेरे और मेरी गिरफ्तारी के बारे में बात करते हैं। पढ़िए केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस से जुड़ी खास बातें-
जेल से छूटने के बाद पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केजरीवाल ने कहा कि केजरीवाल को कभी किसी पद का लालच नहीं है, मैं सीएम, पीएम बनने नहीं आया हूं। इनकम टैक्स में कमिश्नर की नौकरी छोड़कर दिल्ली की झुग्गियों के अंदर 10 साल काम किया। दिल्ली की जनता ने पहली बार सीएम बनाया, उसूलों के ऊपर 49 दिन के भीतर इस्तीफा दे दिया था। एक चपरासी की नौकरी कोई नहीं छोड़ता। मेरे लिए सीएम पद अहम नहीं है। आज मैंने जेल जाने के बाद सीएम पद से इस्तीफा क्यों नहीं दिया? पिछले 75 साल में इतने राज्यों के चुनाव हुए, दिल्ली के अंदर सबसे ऐतिहासिक बहुमत से आप जीती, 55-56 फीसदी वोट मिले, इतने भारी बहुमत से जीतने के बाद भी झूठा केस, उनको पता है कि वो हमें हरा नहीं सकते। अगले 20 साल के अंदर AAP को कोई हरा नहीं सकता, इन्होंने सोचा था कि केजरीवाल को झूठे केस में जेल भेज देंगे, केजरीवाल को इस्तीफा देना होगा, केजरीवाल की सरकार गिर जाएगी। मैंने सोचा मैं भी इस्तीफा नहीं दूंगा, तुम अगर जनतंत्र को जेल भेजोगे तो हम जेल से सरकार चलाकर दिखाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *